आस्था का शिखर: श्री देव बाबा हुए 'करोड़पति', वैशाख मेले में आया 22.35 लाख का नगद चढ़ावा; कुल जमा पूंजी पहुंची 1.07 करोड़ के पार

Apr 13, 2026 - 17:15
 0
आस्था का शिखर: श्री देव बाबा हुए 'करोड़पति', वैशाख मेले में आया 22.35 लाख का नगद चढ़ावा;  कुल जमा पूंजी पहुंची 1.07 करोड़ के पार

हलैना( विष्णु मित्तल)श्री देव बाबा मेला कमेटी एवं ग्राम पंचायत द्वारा अरावली पर्वत माला की पहाडियों में गांव जहाज स्थित आस्था से भरपूर श्री कारिस देव बाबा मन्दिर पर चल रहे श्री देव बाबा मेला में 4 अप्रेल से 13 अप्रेल तक करीब 22.35 लाख का नगद चढावा आया है,इसके अलावा सवा किलोग्राम चांदी,आठ ग्राम सोना,412 मन अनाज, 2 हजार 125 किलोग्राम घी,एक हजार से अधिक महिला साडी,786 पुरूष धोती तथा भारी सख्यां में कपडा,साफा,नारियल-गोला आदि सामान आया। जबकि वर्ष 2026 के वैशाख मेला के चढावा की बोली 26 लाख 38 हजार थी,जो गोठिया हंसराम ग्रुप के नाम रही थी। अब ये देव बाबा करोडपति है,जिनके पास कुल एक करोड 7 लाख 35 हजार 786 की नगदी है।

मन्दिर के गोठिया खूबीराम एवं ग्राम पंचायत हाथौडी के प्रशासक सरपचं फत्ते सिंह गुर्जर ने बताया कि श्री देव बाबा मेला कमेटी,प्रशासन,ग्राम पंचायत एवं देव बाबा के श्रद्वालुओं के गांव जहाज में भगवान शिव के अवतारी श्री कारिस देव बाबा मन्दिर पर वर्ष में दो बार मेला लगता है,पहला मेला वैशाख एवं दूसरा भादो माह में लगता है। वैशाख माह के मेला के चढावा की बोली 26 लाख 38 हजार रूपए गोठिया हंसराम ग्रुप के नाम छुटी। 4 अप्रेल से शुरू हुए मेला में 13 अप्रेल तक कुल करीब 22.35 लाख का नगद चढावा आया है,इसके अलावा सवा किलोग्राम चांदी,आठ ग्राम सोना,412 मन अनाज, 2 हजार 125 किलोग्राम घी,एक हजार से अधिक महिला साडी,786 पुरूष धोती तथा भारी सख्यां में कपडा,साफा,नारियल-गोला आदि सामान आया। समस्त चढावा में आए नगदी,घी एवं अनाज सहित अन्य सामग्री का मूल्य करीब 55 लाख आंका गया है। उक्त चढावा में से करीब सवा पाचं का खर्चा मेला की व्यवस्था,भण्डारा आदि पर किया गया। जबकि ग्राम पंचायत द्वारा पेयजल,पार्किग,छाया आदि की व्यवस्थाए की जाती है। 
- चढावा की बोली से हो रहा मन्दिर का निर्माण
मन्दिर के गोठिया खुबीराम एवं तोताराम प्रधान बताते है कि देव बाबा मेला के चढावा कि बोली केवल मन्दिर के गोठिया ही लगाते है,जिस चढावा की बोली की राशि से मन्दिर का निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होता है। वर्ष 2026 वैशाख मेले की बोली 26 लाख 38 हजार रही,अब मेला व व्यवस्था कमेटी एवं मन्दिर के गोठियों के पास देव बाबा की करीब एक करोड 7 लाख 35 हजार 786 की नगदी जमा है। चढावा में आई नगदी एवं अन्य सामान को मन्दिर के गोठिया बराबर में बांट लेते है। 
- 32 लाख का आया घी
श्री देव बाबा मेला के वैशाख माह के मेला में करीब 2 हजार 125 किलोग्राम देशी का चढावा आया,जिस घी का मूल्य करीब 31 लाख 87 हजार 500 रूपए आंका गया है। गोठिया सियाराम बताते है कि देव बाबा मेले के समय मेलार्थी प्रसादी में देशी घी,दूध,बेसन से बनी मिठाईयां आदि का चढावा करते है। इस बार 4 से 13 अप्रेल तक करीब 2 हजार 125 किलोग्राम देशी का चढावा आया,जिसका खुदरा भाव 15 सौ रू है और चढावा में आए देशी घी का मूल्य करीब 31 लाख 87 हजार 500 रूपए आंका गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है