धोलागढ़ देवी के मेले में जा रहे दोस्तों का एक्सीडेंट: एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

Apr 13, 2026 - 17:47
 0
धोलागढ़ देवी के मेले में जा रहे दोस्तों का एक्सीडेंट: एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

सौंखरी गांव निवासी अतर सिंह (28) और वीर सिंह (22) अपने अन्य दोस्तों के साथ धोलागढ़ देवी के दर्शन के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान बसेठ और नूनिया के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अतर सिंह की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौके पर जुटी भीड़ ने दूसरी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है, जिसकी पंचनामा कार्यवाई जारी है। वीर सिंह और उसके साथियों ने धौलागढ़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सौंखरी गांव में धर्मार्थ प्याऊ भी लगाई थी। उसके समापन के बाद सभी दोस्त दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक राहगीर की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। विक्रम योगी नामक व्यक्ति, जो अपने परिवार के साथ धोलागढ़ देवी के मेले में जा रहा था, उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है