जयपुर उच्च न्यायालय के आदेश पर वन विभाग की भूमी से हटाया अतिक्रमण
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ वन क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम स्थित माझवाड में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग का पीला पंजा चला। क्षेत्रीय वन अधिकारी राहुल फौजदार ने बताया कि 18 मई 2026 को जयपुर उच्च न्यायालय में दायर एक एसबीसी पिट रमेश चंद पुत्र हरिया मीना बनाम सरकार में पारित आदेश 31 अक्टूबर 2025 व न्यायालय सहायक वन संरक्षक राजगढ़ में धारा 91 राजस्व भू राजस्व अधिनियम 1956 सरकार सरकार जरिये क्षेत्रीय वन अधिकारी राजगढ़ बनाम खैराती एवं श्रीकार पुत्र हरिया मीना में पारित आदेश 14 मार्च 2026 की अनुपालना में गढ़ीसवाईराम के ग्राम माझवाड़ में वन भूमि में अवैध निर्मित पक्का मकान अतिक्रमण जेसीबी से हटाया गया।
वन भूमि से करीब 0.0276 हेक्टेयर रकबा वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया और अतिक्रमियों को पुनः अतिक्रमण नही करने के लिए पाबन्द किया गया। इस दौरान सहायक वन संरक्षक गश्ती दल अलवर के पुष्पेंद्र सिंह, सहायक वन संरक्षक राजगढ़ प्रशांत गौड़ सहित राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ एवं थानागाजी के रेंज स्टाफ मौजूद रहे।


