भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान, नौतपा से पहले ही पारा पहुंचा 44 डिग्री

May 18, 2026 - 21:00
 0
भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान, नौतपा से पहले ही पारा पहुंचा 44 डिग्री

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नौतपा अभी शुरू ही नहीं हुआ है। आगामी 25 मई से नौतपा 2 जून तक रहेंगे। सोमवार कोभीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। आसमान से आग उगल रही है। धरती तवे की तरह ग्र रही। सोमवार को गर्मी का प्रकोप और बढ़ा हुआ महसूस किया गया। 

अधिकतम पारा  बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 37 डिग्री रहा। लू के थपेड़ों ने जनजीवन पर काफी असर डाला। मरम्मत कार्य के चलते गांवों में घंटों बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई है। वहीं कस्बे में दोपहर 12 बजे से ही सड़कें खाली हो गईं। बाजार सूने नजर आए ,लोग घरों में ही दुबके रहे।
गर्मी के साथ ही उमस का भी जबरदस्त प्रकोप रहा। मौसम की मार से हर कोई बेहाल दिखा। गर्मी का आलम यह है कि एक पल के लिए भी लोग कूलर पंखे के सामने से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। मजबूरीवश बाहर निकले लोग बदन को ढकने के साथ प्यास लगने पर पानी से अपना गला तर करते नजर आए। यहां तक कि जानवर भी कहीं पानी से भरी हौद में तो कहीं पौधों की क्यारी में दुबके नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी का सितम जारी रहेगा। कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। नौतपा वो समय है जब सूर्य धरती के सबसे करीब होता है। 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................