मारपीट और एससी-एसटी एक्ट मामले में दो गिरफ्तार: पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट में पेश किया

May 18, 2026 - 21:29
 0
मारपीट और एससी-एसटी एक्ट मामले में दो गिरफ्तार: पुलिस की कार्रवाई, कोर्ट में पेश किया

रामगढ़ पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को अलवर स्थित एससी-एसटी कोर्ट में पेश किया।

रामगढ़ डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया- यह मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सैयद खेड़ली गांव से संबंधित है। यहां के एक व्यक्ति ने इसी साल 11 अप्रैल को मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई थी।

मामले की जांच डीएसपी स्तर पर की जा रही थी। जांच के दौरान, पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की। इसके तहत, आरोपी खियालीराम निवासी प्रयागपुरा और अजय निवासी जातपुर, थाना उद्योग नगर को गिरफ्तार किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................