राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, महेंद्र सिंह बाबैन बने जिला अध्यक्ष
भरतपुर (दिनेश लेखी)। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला शाखा भरतपुर की जिला स्तरीय बैठक रविवार को अंबेडकर भवन, मिनी सचिवालय के सामने भरतपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन गठित चुनाव समिति के सदस्य मुकेश सिंह, श्यामसिंह सागर एवं ताराचंद अरविंद (प्रधानाचार्य) द्वारा किया गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से महेंद्र सिंह बाबैन को जिला अध्यक्ष, सुबह सिंह को जिला महामंत्री, बलराम मादौरिया को जिला सभाध्यक्ष तथा आशीष मौर्य को जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
बैठक का संचालन विमल सिंह (प्रधानाचार्य) ने किया, जबकि अध्यक्षता राजकुमार पप्पा ने की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में विजय सिंह, शिवचरण मधुकर, साधुराम, भूदेव मथुरिया, रामहंश खोलिया, सुपनलाल सुकेती, मानसिंह, हेमन्त (प्रधानाचार्य), लक्ष्मण सिंह, मोहनलाल रछोइया, ओमप्रकाश शेखर, राजेन्द्र (प्रधानाचार्य), मंगतीराम (सरपंच), मुकेश कुमार पिप्पल सहित जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक महामंत्री एवं बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षक साथियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकता को और मजबूत करने तथा शिक्षक समुदाय की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। बैठक का समापन संगठन के विकास और शिक्षक कल्याण के संकल्प के साथ हुआ।


