राज्य स्तरीय कुश्ती में भीलवाड़ा का दबदबा; फ्रीस्टाइल पुरुष और महिला वर्ग में बनी चैंपियन, ग्रीको रोमन में उपविजेता
गुरला:-(बद्रीलाल माली) बूंदी राजस्थान कुश्ती संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई तक बूंदी के खेल संकुल इंडोर हॉल में हुई। इसमें भीलवाड़ा के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग एवं महिला वर्ग में जनरल चैंपियनशिप और ग्रीको रोमन में उपविजेता का खिताब जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
महिला वर्ग में माया और चंचल ने जीता स्वर्ण
केसरी नंदन व्यायाम शाला एवं सुखाड़िया स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि महिला वर्ग में भीलवाड़ा की पहलवानों ने धूम मचा दी। 72 किग्रा में.माया माली और 65 किग्रा में चंचल माली.ने स्वर्ण पदक जीते। 62 किग्रा में मनीषा ने रजत और 76 किग्रा में खेतु चौधरी.ने कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुष वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
ग्रीको रोमन 82 किग्रा में प्रदीप जाट ने स्वर्ण, 79 किग्रा में जोरावर सिंह ने कांस्य जीता। 55 किग्रा में मनीष माली और 77 किग्रा में प्रिंस माली ने कांस्य पदक जीतकर भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाया। समापन और सम्मान समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के प्रधान राजीव दत्ता और सचिव उम्मेद सिंह ने सभी पदक विजेताओं को मेडल और चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। इस उपलब्धि पर केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक राधेश्याम बहेड़िया, अध्यक्ष सुवालाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, अरुण शर्मा कोषाध्यक्ष महेश पांडे सहित सभी पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने पहलवानों को बधाई दी।


