भोजगढ़ नर्सरी से इस सीजन में वितरित होंगे 2.56 लाख पौधे: रेंजर धर्मवीर मील
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) निकटवर्ती भोजगढ़ नर्सरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्षा ऋतु के सीजन को देखते हुए बड़े स्तर पर पौधारोपण और वितरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार नर्सरी से कुल 2,56,000 (दो लाख छप्पन हजार) पौधे वितरित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार कर वितरित किए जा रहे हैं।
- विभागीय और नरेगा योजना के तहत होगा वितरण
उदयपुरवाटी वन विभाग के रेंजर धर्मवीर मील ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मानसून सीजन में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधों के वितरण को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। लक्ष्य के अनुसार:
- 1,80,000 पौधे विभागीय स्तर पर आमजन और संस्थाओं को वितरित किए जाएंगे।
- 50,000 पौधे नरेगा (NREGA) योजना के तहत रोपण के लिए दिए जाएंगे।
- 26,000 पौधे स्वयं वन विभाग द्वारा चिन्हित वन क्षेत्रों में लगाए जाएंगे।
नर्सरी में तैयारियों और लक्ष्य की समीक्षा के दौरान वन विभाग की टीम मुस्तैद नजर आई। इस मौके पर वनपाल शाहरुख खान, नर्सरी इंचार्ज सुभिता कुमारी, वनरक्षक सुरेश धनखड़ और सहायक कर्मचारी मदनलाल सैनी सहित कई कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लें।


