नगर पालिका ने मुख्य बाजार में दिए स्थाई, अस्थाई, अतिक्रमण हटाने को नोटिस, व्यापारियों में मचा हड़कंप
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका द्वारा मुख्य बाजार मे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती की गई है। अतिक्रमण हटाने के निर्देश और तीन दिवसीय नोटिस दिए जाने के बाद दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मुख्य बाजार, के व्यापारियों को 3 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।
नोटिस में बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी से बबली सोनी की दुकान तक मुख्य बाज़ार मार्ग में व्यापारियों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए मुख्यमंत्री जयपुर के पत्राक ,140572 दिनांक 29 -6 -2026 विषय अंतर्गत शिकायत मुख्यमंत्री के यहां प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसकी अनुपालना में नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 245 के तहत अतिक्रमण दंडनीय है, नोटिस प्राप्ति से तीन दिवस की अवधि में अपने स्वामित्व संबंधित दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में पेश करें निर्धारित अवधि में पालना नहीं करने पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाया जाएगा होने वाला खर्च भी आपसे वसूला जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आप स्वयं की होगी।
नोटिस व्यापारियों को देने के दौरान नगर पालिका के कुलदीप मीणा राजपाल मीणा राजेश मीणा राहुल मीणा मुनेंद्र सिंह हेमंत जांगिड़ गुलाब मीना नारायण सिंह लोकेश कुमार विकास शर्मा आदि कार्मिक मौजूद रहे। नोटिस मिलने से व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। उनका कहना है कि उनकी दुकानें सड़क सीमा मे हैं । और यातायात में कोई बाधा नहीं आ रही है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ एवं कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि समय सीमा समाप्त होने के बाद नगरपालिका द्वारा जेसीबी/बुलडोजर की मदद से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण राज्य सरकार की अनुपालन में ध्वस्त किए जाएंगे।


