जमीनी रंजिश में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 घायल, 7 जिला अस्पताल रेफर

Jul 15, 2026 - 12:03
 0
जमीनी रंजिश में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 घायल, 7 जिला अस्पताल रेफर

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। थाना क्षेत्र के चिमरावली सिख बस स्टैंड के समीप मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी, फर्सी, टांच्या और डंडे चले, जिसमें 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से 7 जनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेड तक कम पड़ गए।

  • गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिमरावली सिख बस स्टैंड के पास रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद और कोर्ट-कचहरी के मुकदमों को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार देर शाम एक पक्ष का युवक दूसरे पक्ष के घर के सामने से गाली-गलौज करते हुए निकला। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते बड़े झगड़े का रूप ले लिया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए इस हमले में दोनों पक्षों के कुल 14 महिला व पुरुष लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया और सभी घायलों को तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

  • अस्पताल में मची अफरा-तफरी, 7 की हालत नाजुक

एक साथ 14 गंभीर घायलों के अस्पताल पहुंचने से वहां बेड कम पड़ गए, जिसके बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने सात घायलों की हालत नाजुक बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रेफर होने वाले घायल: गंभीर घायलों में मीना (25), रीना (23), मनीषा (22), बृजमोहन (42), राजवती (40), रामवती (35) और शिवराम (35) शामिल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा अजय (15), राज (18), अजीत (25), प्रेमचंद (25), योगेश (26), प्यारेलाल (58) और बने सिंह (32) का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची तथा घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर गांव में शांति व्यवस्था बना दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है