कठूमर पंचायत समिति में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Nov 7, 2025 - 12:45
 0
कठूमर पंचायत समिति में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कठूमर (दिनेश लेखी)। पंचायत समिति कार्यालय पर राष्ट्रीय 'वदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया। अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक ने बताया कि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में की थी। यह गीत देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

अधिकारियों ने इस गीत को मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बताया। यह गीत भारतवासियों के हृदयों में एकता, उत्साह और समर्पण का संचार करता आया है।
वही बताया कि ग्राम पंचायत कार्यालयो में वर्ष भर चलने वाले वन्दे मातरम पर प्रदर्शिनीया आयोजित की जावे, जिसमें स्थानीय समुदायो को शामिल करते हुये इस गीत के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व गणमान्य लोगों को राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी गई।
इस मौके पर मनोज भारद्वाज ब्लॉक समन्वयक, विनीता शर्मा , बृजेश मीणा,  श्याम बाबू कनिष्ठ सहायक ,लोकेश शर्मा ऑपरेटर मनीष सैनी, चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................