राजगढ़ में सैन समाज के चुनाव निर्विरोध संपन्न, नरेंद्र अध्यक्ष और महावीर बने सचिव
राजगढ़ (अनिल गुप्ता) कस्बे के श्री गंगा माता मंदिर परिसर में सैन समाज की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग मदन लाल सैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रबुद्ध जनों ने एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न किया।
मीटिंग के दौरान समाज में एकता, शिक्षा के प्रसार और मंदिर विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, समाज के आगामी वार्षिक उत्सवों को भव्य और सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसी दौरान सैन समाज के पूर्व अध्यक्ष किशनलाल सैन ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए नए चुनाव कराने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए समाज ने निर्विरोध चुनाव कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- अध्यक्ष: नरेंद्र सैन
- सचिव: महावीर सैन (राजगढ़)
- कोषाध्यक्ष: दिनेश सैन
- संरक्षक: घनश्याम सैन
- उप संरक्षक: मदनलाल सैन
- उपाध्यक्ष: हनुमान सैन
- ऑडिटर: महेंद्र सैन
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिनमें बनवारी लाल सैन, भगवान सहाय सैन, पूर्णमल सैन, अक्षित, आकाश, जीतू, लोकेश, कालू, कुलदीप, गोपाल, गोलू, समीर, गौरांक, गौरव, विजय, तनिश, राहुल, मोहित, सोनू और पीयूष सहित अनेक समाज बंधु शामिल थे। सभी ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और समाज के विकास में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।


