गुलाल से सराबोर हुए आठ मंदिरों के ठाकुर जीः गुरला में राम रेवाड़ियों के मिलन पर उड़ा श्रद्धा का अबीर, अद्भुत था नज़ारा

Sep 22, 2026 - 18:11
 0
गुलाल से सराबोर हुए आठ मंदिरों के ठाकुर जीः गुरला में राम रेवाड़ियों के मिलन पर उड़ा श्रद्धा का अबीर, अद्भुत था नज़ारा

गुरला (भीलवाडा/सत्यनारायण सेन) जलझूलनी एकादशी के महाउत्सव पर गुरला कस्बे में तब आस्था का चरम रूप देखने को मिला, जब कस्बे के आठ प्रमुख मंदिरों के ठाकुर जी एक साथ नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान पूरा माहौल अबीर और गुलाल के सतरंगी बादलों से सराबोर हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो भाद्रपद के महीने में ब्रज की जीवंत होली उतर आई हो।

आठ विमानों का महामिलन और गुलाल की वर्षा दोपहर बाद जैसे ही अलग-अलग देवस्थानों से ठाकुर जी के सुसज्जित बैवाण (विमान) रवाना हुए, वे कस्बे के मुख्य चौराहे पर आकर आपस में मिले।

सतरंगी छटाः 
इस आठ मन्दिरों के ठाकुर जी और सालिग्राम के'महामिलन' के दौरान श्रद्धालुओं और पुजारियों ने ठाकुर जी के चरणों में गुलाल अर्पित की और हवा में अबीर उड़ाया।  देखते ही देखते सभी आठों राम रेवाड़ियों के साथ-साथ वहाँ मौजूद हज़ारों श्रद्धालु भी पूरी तरह गुलाल से सराबोर हो गए।

  • महाआरती के बाद हुआ जलविहार

गुलाल की मस्ती में डूबा यह भव्य लवाजमा नाचते-गाते हुए गुरलां कस्बे के पवित्र जलाशय रणजीत सागर तालाब के घाट पर पहुँचा। यहाँ सभी आठों पालकियों को कतारबद्ध तरीके से विराजित किया गया। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान शालिग्राम जी को पवित्र जल से स्नान (जलविहार) कराया गया। इसके बाद ठाकुर जी को विशेष भोग लगाकर महाआरती की गई, जिसमें पूरा गुरला क्षेत्र "जय चारभुज नाथ की" के जयकारों से गूंज उठा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है