गो ऋषि दत्त शरणानंद का नगर प्रवेश पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

गो संदेश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, गाजे बाजो के साथ मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा, गो महिमा सत्संग कार्यक्रम में गो भक्तो को संतो का सानिध्य मिला : गो ऋषि दत्त शरणानंद का नगर प्रवेश पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

Mar 4, 2023 - 02:37
 0
गो ऋषि दत्त शरणानंद का नगर प्रवेश पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

सिरोही (रमेश सुथार)

गाय की महत्ता,गौ संरक्षण व संवर्धन के साथ गौ महिमा का जन जागरण करते प्रदेश के दश जिलों से होकर वेद लक्षणा गो संदेश यात्रा शुक्रवार को गो धुलीवेला में सिरोही पहुंची जहां 
विश्व की सबसे बड़ी गौशाला श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक गौ ऋषि दत्त शरणानंद महाराज का शहर के धर्म प्रेमी सज्जनों,माता - बहनो, गौ भक्तों एवं प्रबुद्धजनों ने शिरकत करते हुए गर्मजोशी पूर्वक स्वागत अभिनंदन किया।

राजस्थान गौ सेवा समिति सिरोही के तत्वावधान में आयोजित गो महिमा सत्संग कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी लोकेश खंडेलवाल ने बताया की देवनगरी सिरोही में प्रवेश करते ही गोयली चोराहा पर यात्रा और उसमें पधारे सभी साधु संतों का नगर वासियों द्वारा गर्मजोशी से माल्यार्पण करके गगनभेदी गो माता के जयकारों साथ अगवानी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और भजनों के माध्यम से भावपुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक जय गोपाल पुरोहित ने निर्देशन में शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से आगे बढ़ी जहा जगह जगह लोगो ने यात्रा के काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्पवर्षा की और गो भक्ति में झूम उठे। सरजावव गेट पर व्यापार महासंघ द्वारा स्वागत हुआ। गो वत्सल संत समागम से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया और लोगों ने गौ माता के प्रति करुणा का भाव जागृत करते हुए वे हिलोरे लेते रहे। संत सानिध्य प्राप्त करने और दत्त शरणानंद महाराज के मुखारविंद से प्रेरक प्रसंग सुनने के लिए हर कोई आतुर नजर आया। यात्रा में दो रथ में सवार संतगण रास्ते में लोगों का अभिवादन करते रहे और यह शोभायात्रा अहिंसा सर्कल, सरजावाव दरवाजा, रामझरोखा,भाटकड़ा होते हुए कार्यक्रम के निमित्त देर शाम  कार्यक्रम स्थल सुरभि गार्डन पहुंची। वहां पर गो पूजन, प्रवचन, गौ सेवकों का सम्मान और भजन कीर्तन के कार्यक्रम शुरू हुए।

यात्रा में केसरिया साफा,धोती कुर्ता पहने हुए गौ भक्त बाइकों पर सवार होकर आगे आगे चलते रहे और बजते डीजे की भजनों की धुनों ने समा बांध दिया।शोभायात्रा के साथ रघुभाई माली, दुदाराम पुरोहित, लुंबाराम चौधरी, गोविंद कुमावत, जयप्रकाश रावल, बीटी पुरोहित, ताराराम माली,राकेश पुरोहित,राजेश त्रिवेदी सहित नगर के प्रबुद्ध नागरिक एवम बड़ी तादाद मे गो भक्तों के साथ समागम आगे बढ़ता रहा। 

इस अवसर पर राजस्थान गो सेवा समिति के अध्यक्ष स्वामी दिनेशगिरी महाराज,श्री प्रतिधाम के गोविंद बल्लभ महाराज,दंडी स्वामी देवानन्द महाराज, रघुनाथ भारती महाराज आदि संत महात्माओं का भी सानिध्य मिला।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................