अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने आमजन को दिया संदेश

Mar 9, 2023 - 01:13
Mar 9, 2023 - 01:19
 0
अंतर्राष्ट्रीय महिला  दिवस पर महिलाओं ने आमजन को दिया संदेश

कठूमर अलवर (अशोक भारद्वाज)

पंचायत समिति कठूमर प्रधान संगम चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि नारी के सम्मान, स्वाभिमान व अधिकार की रक्षा के संकल्प को दोहराती हुई मैं क्षेत्र की जनता के हर कार्य में महिलाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करूंगी। और कहा कि हमारी भारतीय सनातन धर्म संस्कृति में नारी को सर्वप्रथम पूजा जाता है और शास्त्र में भी लिखा है "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता" के भाव के साथ मातृशक्ति को संकल्प लेना चाहिए प्रत्येक बच्ची को शिक्षा दिला कर उसे समाज में अपने पैरों पर खड़ा करना हम सभी की जिम्मेवारी है। और प्रत्येक महिला को आज यह शपथ लेनी चाहिए कि हम अपने दायित्व पूर्ण करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रो की महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। 
इधर सामुदायिक चिकित्सालय कठूमर में महिला चिकित्सा कर्मी नेहा कुमारी व नीरज देवी ने बताया कि मानव व जीव की सेवा करना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है। हमारी शुरू से ही सेवा करने का लक्ष्य था। इसलिए हमने चिकित्सा सेवा को चुनकर निरंतर सेवा कर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। वही जल्दी सुबह चिकित्सालय आना और देर शाम बाद अपने घर के जिम्मेदारियों को निभाना। महिलाएं परिवार की रीड की हड्डी होती है। जिस पर परिवार व समाज टिका होता है। महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत होकर आगे आना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान