प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शाखा झुंझुनू द्वारा मनाया गया महिला दिवस

Mar 10, 2023 - 02:57
 0
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय शाखा झुंझुनू द्वारा मनाया गया महिला दिवस

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी(सुमेर सिंह राव)


 कस्बे के पुराने बस स्टैंड घूमचक्कर पर केडिया भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय  शाखा झुंझुनू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। खुशहाल महिला खुशहाल परिवार की थीम पर मनाए गए कार्यक्रम की अध्यक्ष अमृता दीदी थी  जिन्होंने अपने मुख्य उद्बोधन में महिलाओं के अधिकार व जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।बहन शुभम ने नारी कोमल है कमजोर नहीं पर नृत्य प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने कहा यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। साथ ही महिला दिवस का इतिहास बताया। समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील विज्ञापन, कन्या भ्रूण हत्या पर अपनी चिंता जाहिर की।

लड़का लड़की को एक समान मानकर उसे भी अच्छी शिक्षा देने का आवाहन किया। प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले मदर टेरेसा मार्गरेट थैचर प्रतिभा पाटिल इंदिरा गांधी कल्पना चावला कस्तूरबा गांधी रजिया सुल्तान किरण बेदी द्रोपति मुर्मू आदि का उदाहरण देकर बताया कि इन्होंने किस प्रकार विश्व में महिलाओं का परचम लहराया। एडवोकेट मोतीलाल सैनी मुख्य अतिथि अरुणा  सिहाग किशन लाल केडिया संतोष शर्मा डॉ धर्मवीर गीता कलोया  आदि ने भी संबोधित किया।इससे पहले कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन पर शिव परमात्मा का ध्वज फहराया गया. संचालन बीके नरेश ने किया। नथमल केडिया  मोती लाल केडिया किशोरी लाल कुमावत पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कुमावत पुष्पा केडिया साक्षी बहन सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................