भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी गठित

Jul 30, 2020 - 23:41
 0
भाजपा शहर व ग्रामीण मंडल की कार्यकारिणी गठित

बयाना भरतपुर

बयाना 30 जुलाई। भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल के अध्यक्षों की ओर से अपनी अपनी कार्यकारिणीयों का गठन कर घोषित की गई है। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना के अनुसार कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर धनेश पटेल,धर्मसिंह, विजयसिंह, कुलदीप, ममताशर्मा व मीना कुमारी को, महामंत्री पद पर कमलसिंह, बलराम व बलवीरसिंह एवं मंत्री के पद पर मानसिंह, वीरेन्द्र, रामकेश, सुनीता, गौरा देवी, श्यामवती तथा कोषाध्यक्ष पद पर ब्रजवासी को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय की ओर से घोषित कार्यकारिणी में, उपाध्यक्ष पद पर लेखराज, जगन्नाथ मावई,सुमित्रा, मीना जाटव, अनुराधा व प्रमोद, को तथा मंडल महामंत्री पद पर डाॅ.सुधीर भटनागर, विवेक व वीरेन्द्र को मंत्री के पद पर गजेन्द्र, पुष्पेन्द्र जाटव, अमित, सीमका कौशिक, पूनम व राहुल को, तथा कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार बयाना उपखंड के बंधबारैठा भाजपा मंडल के अध्यक्ष मानसिंह ने भी अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उपाध्यक्ष पद पर प्रेमसिंह, अमरसिंह, रामप्रसाद, तोताराम, सुमन व सुमनदेवी, महामंत्री पद पर सतीश, नरसी व श्रीलाल को, मंत्री के पद पर शिवराम, निर्भान, विश्वेन्द्र, लक्ष्मी, वंदना व नीरज गुर्जर को  एवं कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश को मनोनीत किया गया है। नवमनोनीत पदाधिकारीयांे का स्वागत सम्मान किया गया।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow