भाजपा चली बूथ की ओर, बूथ प्रवास कार्यक्रम का आयोजन

Jan 15, 2021 - 21:23
 0
भाजपा चली बूथ की ओर, बूथ प्रवास कार्यक्रम का आयोजन

राजगढ़/अलवर/महावीर सैन

 राजगढ़ भाजपा मंडल के बूथ 69 70 की बूथ प्रवास कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कलेशान पुराना राजगढ़ में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  भाजपा के जिला महामंत्री भाई पवन जैन अन्य अतिथि के रूप में शिवलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, भाजपा की प्रत्याशी रही बहन सुनीता मीणामंडल महामंत्री अजय यादव, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजपाल मीणा, मनोज नरुका, बूथ उपाध्यक्ष हरिओम सैनी रहे।

पवन जैन ने भाजपा की रीति नीति के बारे मे विस्तार से बताया तथा कहा  की  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार  आम जनता के लिए कार्य कर रही है  और पिछले 6 वर्षों से देश में  विकास के  अनेकों कार्य किये हैं  जिससे  माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र भाई मोदी को देश ही नहीं अभी तो विदेशों में भी  लोकप्रियता  हासिल हो रही है किसानों के लिए  माननीय प्रधानमंत्री चिंतित हे उसी क्रम में  किसानों के हित के लिए  बिल लेकर आए  लेकिन कांग्रेस  अन्य कुछ पार्टियां  किसानों को बरगला कर  इसका विरोध कर रही है जबकि यह बिल किसानों के विरोध में नहीं अपितु पक्ष में हैं।  कार्यक्रम में मोहन लाल सैनी, संतो देवी, सुशीला सैनी, नारायण लाल, नवल सिंह, हुकुम सैनी, दीपक शर्मा, बनवारी लाल सैनी, रामलाल सैनी, रमेश सैनी, विजेंद्र मीणा, कजोड़ सैनी, अशोक सैनी, मोहित सैनी, सुनील सैनी, पदम सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता बंधु किसान उपस्थित रहे। सभी किसान भाइयों ने किसान बिल का समर्थन भी किया अंत में बूथ उपाध्यक्ष हरिओम सैनी ने  सभी का आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................