बारिश से लबालब हुए खेत और सड़कें, कच्चा छप्पर ढहा

Jul 14, 2021 - 23:49
 0
बारिश से लबालब हुए खेत और सड़कें, कच्चा छप्पर ढहा

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी)  कई दिनो से पड रही भीषण गर्मी और उमस के बाद बुधवार को दोपहर बाद एक घण्टे तक हुई मूसलाधार बारिस होने से  कस्बा क्षेत्र के खेत और सड़कें लबालब हो गई। कुछ किसानों द्वारा खेतो में लगाई गई गोभी की फसल  तेज बारिश के कारण चौपट हो गई। बारिस इतनी तेज थी कि नालो से उफन कर पानी सडक पर बहने लगा जिससे कस्बा क्षेत्र के विभिन्न व्यापरियो की दुकानो मे पानी भर गया। किसानों ने बताया कि खेतो में इतना पानी भर गया कि बाजरे की फसल दस दिन तक भी नही बोई जा सकेगी। हाल ही मे खेतो मे लगाई गोबी की फसल खराब हो गई। जिससे सब्जी उत्पादन करने वाले किसानो को नुक्सान हो गया। वहीं ढीस रोड पर गैस एजेंसी के पीछे वाली ढाणी में बारिश से एक कच्चा छप्पर की दीवार गिर गई। जिसमें बैठे कई लोग बाल बाल बचे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................