स्कार्पियो कार जल कर हो गई खाक, आग बुझाने के लिए नही आया कोई पास

Apr 23, 2021 - 01:03
 0
स्कार्पियो कार जल कर हो गई खाक, आग बुझाने के लिए नही आया कोई पास

पहाड़ी (भरतपुर, राजस्थान/ उदयसिंह) पहाड़ी के  हाई स्कूल के मुख्यद्वार पर वर्षो  से लावारिस हाल मे  पडी स्कार्पियो कार  में गुरूवार दोपहर का अचानक आग लग गई। जिससे कार जल कर खाक हो गई है।
 जानकारी के अनुसार करीब पांच वर्ष से लावारिस हाल मे स्कार्पियो कार  पेट्रोल पम्प के समीप हाई स्कूल की दीवार के सहारे कार खडी हुई थी ।जिस पर काफी मिटटी चढ चुकी थी। इसके आस पास कूडा करकट पडा रहता था। इसके समीप विधुत ट्रांसफोर्मर भी लगा हुआ है। इस कार मे अचानक आग लग गई आग लगने का कारण की जानकरी नही हो सकी है। क्योकि आग को बुझाने का किसी ने भी प्रयास नही किया। वर्षो से पुलिस की भी नजर इस कार पर नही पडी है। जबकि यह व्यस्त्त्तम मार्ग है।आसपडोस के लोगो का कहना हेै केई वर्षाे से यह कार पडी हुई पहले दूसरे स्थान पर खडी कुछ दिनो से स्कूल के दीवार के पास खडी है लगता हेै चोरी की गाडी है जिससे कोई खडी करके चला गया है।गनीमत यह रही की समीप मे पेट्रोल पम्प व विधुत का ट्रासफोर्मर था जिसने आग नही पकडी नही तो बडा हादसा हो सकता था। विधुत विभाग भी इस आग से अनभिज्ञ बना रहा है।

सुनील कुमार गुप्ता (थानाधिकारी पहाडी) का कहना है कि - हमारे थाने के किसी मुकदमे नही है जानकारी करने पर कोई तीन चार साल पहले इस यहॉ पटकर चला गया है जानकारी कराके कार्रवाही करते है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................