नवाचार दृष्टि दीदी अभियान की सराहना: ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में पात्रजनों को अधिकाधिक करें लाभान्वित - संभागीय आयुक्त

Dec 20, 2025 - 13:09
 0
नवाचार दृष्टि दीदी अभियान की सराहना: ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में पात्रजनों को अधिकाधिक करें लाभान्वित - संभागीय आयुक्त

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों एवं सुशासन सप्ताह के अंतर्गत संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने शनिवार को सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत हथैनी एवं धौरमुई में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों का औचक निरीक्षण किया।
संभागीय आयुक्त ने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत हथैनी में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर पशुपालन, कृषि, रसद, ऊर्जा, चिकित्सा, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागीय प्रगति एवं आमजन को दिए जा रहे लाभों का फीडबैक लिया। उन्होंने जिला परिषद के नवाचार दृष्टि दीदी अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं की नेत्र जांच की प्रगति की जानकारी लेकर इस नवाचार की सराहना की तथा अधिकाधिक महिलाओं को नेत्र संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चिकित्सा विभाग को शिविरों की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट तिथिवार रजिस्टर में संधारित करने, टीबी रोगियों के मामलों में स्क्रीनिंग सर्वे में तेजी लाने तथा कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित कृषि कनेक्शन एवं ढीले तारों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पालनहार योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने, यूडीआईडी कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त कार्मिक लगाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग को अभिलेखों का नियमित संधारण करने एवं आपसी सहमति से भूमि बंटवारे के मामलों में प्रगति लाने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन, हरियालो राजस्थान के अंतर्गत पौधों के संरक्षण एवं मृत पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने के निर्देश भी दिए।

कृषि विभाग को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को अधिकाधिक लाभ दिलाने तथा पशुपालन विभाग को वैक्सीनेशन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन स्कीम एवं सुलभ शौचालयों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
इसके पश्चात संभागीय आयुक्त ने ग्राम धौरमुई में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर विभागीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को टीबी रोगियोेें की स्क्रीनिंग में प्रगति लाने एवं मरीजों के मोबाइल नंबर सहित प्रतिदिन रिपोर्ट संधारित करने के निर्देश दिए। ब्लॉक विकास अधिकारी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से चामड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के बाहर कीचड़ भराव की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
इन समस्याओं के हुये समाधान 
धौरमुई में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 5 पात्रजनों को, पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 7, खाद्य सुरक्षा योजना के तहतह आधार सीडिंग, केवाईसी, एलपीजी आईडी मैप करने के 35 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 3, किसान गिरदावरी एप पर 115 लोगों को जानकारी प्रदान कर 47 किसानों को एप डाउनलोड करवाया गया। आपसी सहमति से 5 आवेदन निस्तारित, नामांतरण के 12, जाति प्रमाण पत्र 54, भू राजस्व शुद्धिकरण के 18, स्वामित्व योजना में पट्टे वितरित किये गये। स्वच्छ भारत मिशन में 10 पात्रजनों को लाभान्वित, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में 24 आवेदन प्राप्त हुये। एनसीडी स्क्रीनिंग 193 की गई तथा 378 का उपचार किया गया । इसी प्रकार हथैनी में आयोजित शिविर में लम्बित फार्मर रजिस्ट्री के 10, किसान गिरदावरी एप में 55, मूल निवास 42 व 56 जाति प्रमाण पत्र बनाये गये। भूराजस्व शुद्धिकरण में 19 प्रकरणों को निस्तारित किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 530 पशुपालकों को लाभान्वित कियागया। 
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त ने मौके पर ही पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे एवं मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के कार्ड प्रदान किए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भरतपुर भारती गुप्ता, ब्लॉक विकास अधिकारी विनय मित्र, नायब तहसीलदार संजय गुर्जर, सरपंच रीना रानी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................