परिवर्तन संकल्प यात्रा पहुंची महुआ: महुआ हिंडौन चौराहे पर हुई विशाल जनसभा

Sep 9, 2023 - 18:24
Sep 9, 2023 - 18:32
 0
परिवर्तन संकल्प यात्रा  पहुंची महुआ: महुआ हिंडौन चौराहे पर हुई विशाल  जनसभा

महुआ,दौसा 

महुआ 9 सितंबर भाजपा  द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा सवाई माधोपुर से रवाना होकर शनिवार को महुआ विधानसभा क्षेत्र  के ढंड ग्राम में प्रवेश  करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अतिथियों का माला साफा पहना कर रथ पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसके बाद परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा   तालचिड़ी, खेड़ला बुर्जर्ग, खोहरा धौला कुआं, गाजीपुर पावटा, दायमा फार्म हाउस स्वागत सम्मान होते हुए यात्रा 3:30 बजे महवा शहर के हिंडौन तिराहे पर पहुंची जहां एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया

जिसमें उपस्थित हजारों आमजन व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यात्रा संयोजक पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है राजस्थान में चाहे पेपर लीक का मामला हो चाहे खान घोटाला का हो चाहे जल जीवन मिशन में घोटाले का हो सब में सरकार लिप्त होने के बाद भी अपने कर्मों को छुपाने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रही है महिला अपराध के क्षेत्र में राजस्थान नंबर एक होने के बाद भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार हाथ पर हाथ धरी बैठि है  लेकिन राजस्थान के किसान मजदूर छात्रों युवाओं व्यापारियों के साथ आमजन ने राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए भारी भ्रष्टाचार को देखते हुए कांग्रेस सरकार को  जड़ से उखाड़ने का संकल्प ले लिया है

पूर्व मंत्री श्रीमती गोलमा देवी ने महुआ सहित क्षेत्र में सरकारी कार्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में भारी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की   

पूर्व मंत्री प्रभु दयाल सैनी ने कहां की कांग्रेस के कुशासन से सभी वर्गों के साथ आमजन परेशान है इसलिए आज सब संकल्प लेकर जाएं आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनाने के लिए महुआ से भी भाजपा उम्मीदवार को जिताना है  भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अलका गुर्जर दौसा सांसद जसकोर मीना भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल  शर्मा ने भी जनसभा  को संबोधित कर भाजपा को जिताने की अपील की
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल प्रदेश मंत्री नीलम गुर्जर पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा केदार मीणा महुआ विधानसभा प्रभारी सौरभ सारस्वत  डॉक्टर रतन तिवारी अभय शंकर शर्मा सुभाष घोसी विस्तारक वेदांश पटेल ब्रजकिशोर उपाध्याय विमल जैन योगेश शास्त्री विनीत बंसल रामराज गुर्जर मीडिया प्रभारी अवधेश कुलदीप सिंह विजेंद्र राजबहादुर अमर सिंह मिश्री देवी मंजू जाटव सुधा मानिक बबलू मीणा सतीश सेन दिनेश बंसल ब्रजमोहन मीणा डॉक्टर आशुतोष झालानी अशोक गगवाना कललु प्रजापत राकेश सहित  हजारों भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे

परिवर्तन संकल्प यात्रा संयोजक पूर्व प्रधान राजेंद्र मीना ने बताया की शनिवार  दोपहर 1 बजे परिवर्तन संकल्प यात्रा महुआ विधानसभा क्षेत्र के गांव ढंड में प्रवेश  कर यात्रा का पहला स्वागत सम्मान किया गया  उसके बाद यात्रा तालचिड़ी, खेड़ला बुर्जर्ग, खोहरा धौला कुआं, गाजीपुर पावटा, दायमा फार्म हाउस स्वागत सम्मान होते हुए यात्रा 3:30 बजे महवा शहर पहुंची इस दौरान महुआ कस्बे के हिंडौन तिराहे पर एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया  जिसमें भाजपा के वरिष्ट नेताओं द्वारा विशाल जनसभा को संबोधित किया वही यात्रा 4:30 बजे महवा शहर से रवाना होकर मंडावर रोड अवध मैरिज होम के सामने डॉ आशुतोष झालानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पमाला पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसके बाद परिवर्तन संकल्प यात्रा रसीदपुर उकरुंद, मंडावर (भुड़ा मोड़), हिंगोटा, कोठीन चौराहा स्वागत सम्मान होते हुए श्याम 6:00 बजे परिवर्तन संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई में प्रवेश कर गई

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow