सकट में गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

Jan 26, 2024 - 12:43
 0
सकट में गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं ने  दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

सकट कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधालय का वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय के व्याख्याता श्रीकृष्ण मीणा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी थे। समारोह के विशिष्ठ अतिथि कजोड़ मल मीणा, रामकरण मीणा, डॉ भीम सेन सैनी, डॉ शिव लहरी सैनी, मुरारी लाल जैमन रहे। समारोह की अध्यक्षता विधालय के प्रधानाचार्य रतन लाल मीणा ने की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि फूलचंद सैनी ने कहा कि विधार्थी देश व समाज का भविष्य है एवंम शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर आगे बढ़े और गांव समाज व देश का नाम रोशन करें उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। वही अतिथियों द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया। मंच संचालन व्याख्याता राजेंद्र मीणा के द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी ललित मीणा, सुवा लाल लाटा, भगवत सैनी, प्रकाश सैनी, ब्रजमोहन मीणा, गुरु सहाय सैनी, गंगा सहाय मीणा, पीड़ी मीणा, धर्मेंद्र जैमन, दिनेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................