लक्ष्मणगढ़ कस्बे स्थित जैन मंदिर में भगवान ऋषभदेव का जन्म और तप कल्याणक मनाया

Apr 3, 2024 - 19:23
 0
लक्ष्मणगढ़ कस्बे स्थित जैन मंदिर में  भगवान ऋषभदेव का जन्म और तप कल्याणक मनाया

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव आदिनाथ भगवान का आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में  जन्म और तप कल्याणक भक्ति भाव के साथ मनाया गया। भगवान का अभिषेक और शांति धारा की गई। मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई ।
अध्यक्ष सुमेरचंद जैन ने कहा कि तीर्थंकर ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर है। तीर्थंकर ऋषभदेव की शिक्षाएं मानवता के कल्याण के लिए है। जैन परंपरा में ऋषभदेव, आदिनाथ का नाम प्रथम स्थान पर आता है। मंदिर में धर्म स्वाध्याय और  48 दीपकों से आरती की गई। आयोजन में पूजा का लाभ सुमत जैन लोकेश जैन मोंटू जैन अशोक जैन कोटा द्वारा अभिषेक एवं पूजा शांति धारा की गयी। इस अवसर पर  इंदिरा जैन माला जैन मुकेश जैन कमलेश जैन आदि उपस्थित रहे।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................