टोडरमल कॉलेज की पूर्व में अध्यनरत छात्रा को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दी बधाई
![टोडरमल कॉलेज की पूर्व में अध्यनरत छात्रा को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर दी बधाई](https://gexpressnews.com/uploads/images/202405/image_870x_6644ae8db6d0d.jpg)
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित टोडरमल पीजी महाविद्यालय में सत्र 2021-22 में एम .ए. फाइनल राजनीति विज्ञान में अध्यनरत छात्रा अंकिता कुमावत पुत्री महेंद्र कुमावत रामपुरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है l पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची में रामपुरा की अंकित कुमावत पुत्री महेंद्र कुमावत का भी नाम है l अंकित कुमावत को गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर जहां उनके परिवार में जश्न का माहौल है वहीं उदयपुरवाटी टोडरमल पीजी महाविद्यालय क अध्यक्षा रंजना सिंह , सचिव पवन मिश्रा, एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर फुलाराम कुमावत के अलावा महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता सज्जन कुमार शर्मा, राजेंद्र ढेनवाल, विनोद बरबड, बाबूलाल सैनी, सरवन कुमार चौधरी, करतार सैनी, महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार शर्मा के अलावा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं व्याख्याता गणों ने छात्रा अंकिता कुमावत को बधाई प्रेषित करते हुए इसे एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताया है l
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)