जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष हुआ आमने-सामने: चली गोली, निशाना चूका तो बाल-बाल बचा पड़ोसी

Jun 17, 2024 - 13:17
 0
जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष हुआ आमने-सामने: चली गोली, निशाना चूका तो बाल-बाल बचा पड़ोसी
बयाना (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष खेत में आमने-सामने हो गए। मामला भरतपुर के बयाना में गढ़ी बाजना थाना इलाके के गांव भोलापुरा का है। घटना रविवार सुबह 10 बजे के करीब हुई। दोनों पक्षो के बीच में मेड़ (कच्ची दीवार) थी। विवाद बढ़ा तो दूसरी तरफ 5 मीटर दूर खड़े व्यक्ति ने देसी कट्‌टे से गोली चला दी। फायरिंग में पड़ोसी को गोली के पास ने निकल गई। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बयाना सीएचसी में भर्ती कराया है।

गढ़ी बाजना थाना एसएचओ हीरालाल मीणा ने बताया- गांव भोलापुरा में अमर सिंह और राजेंद्र गुर्जर पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद है। रविवार सुबह खेत की मेड़ को तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। झगड़े के दौरान अमर सिंह पक्ष के एक व्यक्ति ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। उस वक्त वहा 8 से 10 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि गोली सामने खड़े व्यक्ति को नहीं लगी। झगड़े में राजेंद्र के भाई निर्भय के चेहरे पर चोट आई है।इस दौरान झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है। हालांकि पुलिस ने सुबह फायरिंग की घटना से इनकार किया था। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फायरिंग की बात स्वीकार कर रही है। 

फायरिंग की सूचना पर गढ़ी बाजना थाना प्रभारी हीरालाल मीणा जाब्ते के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद डिप्टी एसपी अमर सिंह मीणा भी अस्पताल पहुंच गए। उधर, घायल व्यक्ति निर्भय गुर्जर (55) की जांच करने पर डॉक्टर ने गनशॉट से इनकार किया है।  लेकिन वह चोट किससे आई है, इसकी जानकारी की जा रही है। उधर, घायल की जांच करने वाले डॉ. लखपत राम कोली ने बताया कि गन शॉट का निशान नहीं पाया गया है। केवल ठोड़ी पर हल्की चोट पाई गई है।
राजेंद्र बोला- वकील नाम के व्यक्ति ने चलाई गोली -  राजेंद्र का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग जबरन उनके खेत की मेड़ को तोड़ रहे थे। उन्हें टोका तो लड़ने को उतारू हो गए। वकील नाम के व्यक्ति ने देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।फायरिंग का यह वीडियो सामने आया। इसमें मेड़ के दूसरी तरफ से व्यक्ति फायर करता दिख रहा है।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................