भरतपुर जिला व्यापार महासंघ मृतक व्यापारी के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा है, भ्रामक बंद की अफवाहों का किया खंडन

Jul 8, 2026 - 20:00
 0
भरतपुर जिला व्यापार महासंघ मृतक व्यापारी के परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा है, भ्रामक बंद की अफवाहों का किया खंडन

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों—जिला महामंत्री विपुल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल, जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज एवं महेश चंदानी ने आज दिवंगत बर्तन व्यापारी चंद्रभान के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा विश्वास दिलाया कि भरतपुर जिला व्यापार महासंघ हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। परिवार की उचित मांगों, मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए महासंघ हर संभव प्रयास करेगा।
जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि घायल किराना व्यापारी प्रमोद के पुत्र के साथ महासंघ लगातार संपर्क में है। उनका उपचार सफलतापूर्वक हो चुका है तथा वे आज रात्रि अपने घर भरतपुर लौट रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के साथ भी महासंघ का निरंतर संपर्क बना हुआ है तथा व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
इस बीच कुछ लोगों द्वारा 9 जुलाई को भरतपुर बंद को लेकर भ्रामक संदेश प्रसारित किए गए, जिनका महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने स्पष्ट रूप से खंडन किया। उन्होंने बताया कि 9 जुलाई को किसी भी प्रकार का भरतपुर बंद नहीं है। परचून किराना संघ एवं कसेरा व्यापार संघ सहित संबंधित व्यापारिक संगठनों ने भी भरतपुर जिला व्यापार महासंघ पर विश्वास व्यक्त करते हुए बंद का निर्णय वापस ले लिया है।
महासंघ को प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। भरतपुर जिला व्यापार महासंघ इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद प्रेषित करता है।
इसी क्रम में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में जिला महामंत्री विपुल शर्मा, मंत्री बंटी व्यास, मनीष मेहरा एवं अनिल गर्ग के साथ सर्किट हाउस पहुंचा, जहां उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया कि उन्होंने भरतपुर पहुंचकर दिवंगत व्यापारी के परिजनों से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है