Alwar - फ्लिपकार्ट कंपनी को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sep 10, 2024 - 18:28
Sep 10, 2024 - 23:58
 0
Alwar - फ्लिपकार्ट कंपनी को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक छवि

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के साइबर थाना में दर्ज 1 करोड़ 12 लाख की धोखाधड़ी करने के मुख्य आरोपी को अलवर साइबर थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी आशीष कुमार यादव पुत्र सुरेश चन्द कोटपूतली- बहरोड़ जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र के चेतावाली ढाणी, रघुनाथपुरा का निवासी है। आरोपी से एक बिना न नंबर की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। आरोपी के दो कीमती भूखंड खरीदने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि आरोपी ने ये उसके ससूर के नाम से होना बताया है।जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि डेल्हीवेरी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने मामला दर्ज कराया था कि 14-15 मई की रात 12 से सुबह 4 बजे तक अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी कर्मी की आईडी के उपयोग से 225 शिपमेंट फ्लिपकार्ट कंपनी के प्लेटफार्म से ऑनलाइन रिटर्न दिखा अलग-अलग खातों में 1 करोड़ 24 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। मामले की जांच करते हुए पूर्व में चार आरोपी हरिओम सैन, राहुल शर्मा, सुरेश चंद यादव और राहुल यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है पुलिस सब पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................