29 जून को होगा लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सभा का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लक्ष्मणगढ़ द्वारा 29 जून को श्री सार्वजनिक पुस्तकालय सब्जी मंडी लक्ष्मणगढ़ में सभा प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लाल मोहम्मद ने बताया कि इस सभा में पीसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी सागर मावर सहित कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के विधायक मांगेलाल मीणा क्षेत्र के मंडल ब्लॉक अध्यक्ष अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी गण जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारी गण सभी सम्मानित कांग्रेस सदस्य गण सभी सरपंच, पंचायत समिती सदस्य जिला पार्षद व सभी जनप्रतिनिधी गण भाग लेंगे।

