कई जगह हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत सड़क पर पानी बना बाधक

Jun 27, 2025 - 13:23
 0
कई जगह हुई हल्की बारिश, गर्मी से मिली थोड़ी राहत सड़क पर पानी बना बाधक

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन 

 उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को को कई स्थानों पर हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। दिन में हल्की धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक क्षेत्र में बादल छाए रहने व कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 
 भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार दोपहर मौसम ने करवट ली हल्की बरसात से लोगों को कुछ राहत मिली। इससे पहले सुबह से ही तीखी धूप लोगों को पर कहर बरपा रही थी।लोग धूप से बचने के लिए चेहरा ढक कर निकलते दिखे। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जंगल में पेड़ों की छांव में दिखे।
लोगों का कहना है कि मानसून भी इसी हफ्ते से शुरू होगा लेकिन उमस भरी गर्मी से परेशान है। वहीं कृषि व पशुपालन विभाग की तरफ से मौसम के अनुमान को देखकर कृषि कार्य करने व पालतू पशुओं का मौसम अनुसार ध्यान रखने की सलाह दी गई है। बारिश के दिनों में पशु अधिक बीमार होते हैं। इसको लेकर पशुपालकों को अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हुई शुक्रवार को
हल्की बारिश से किसानों के चेहरो पर खुशी नजर आई। वही बरसात का पानी मालाखेड़ा रोड पर नालो से धीमी गति से निकलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना  करना पड़ा। वाहन चालको एवं राहगी रो को बाधक बना ।
भाजपा के जैकी खंडेलवाल विशाल झालानी प्रकाश प्रजापत सतीश बसवाल अविनाश खारवाल ने नगर पालिका प्रशासन से मालाखेड़ा रोड के नालों की शीघ्र सफाई कराने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................