सीलीबावड़ी में दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन,थानागाजी एसडीएम ने की जनसुनवाई

Jun 27, 2025 - 14:27
 0
सीलीबावड़ी में दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन,थानागाजी एसडीएम ने की  जनसुनवाई

थानागाजी/किशोरी (रितीक शर्मा)  कस्बे के समीपवर्ती बाल मित्र ग्राम सीलीबावड़ी में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थानागाजी एसडीएम पिंकी गुर्जर ने जनसुनवाई की एवं मौजूद अधिकारी एवं कार्मिकों को आमजन की समस्या सुनकर उसका मौके पर ही निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। शिविर में आम रास्तों, राजस्व प्रकरणों सहित पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, गली-मोहल्लों में साफ-सफाई संबंधित मामलों का निस्तारण करवाया गया। इस दौरान सीमाज्ञान के 15 प्रकरण, पत्थर गढ़ी व रास्ता के चार- चार व आपसी सहमति के 2 प्रकरण सहित अन्य मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के द्वारा करुणामय पहल करते हुए हेल्प डेस्क लगाई गई। शिविर में चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली निगम, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान प्रतापगढ़ तहसीलदार दाताराम गुर्जर, थानागाजी विकास अधिकारी आमिर अली, सीली बावड़ी ग्राम पंचायत सरपंच मल्ली देवी, राजेश खोड़ा, धनपाल मीना सहित बाल मित्र ग्राम जैतपुर, सीली बावड़ी, गुवाड़ा फकाल आदि गांव-ढाणी के ग्रामीण व सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कम्पैशन के कार्यकर्ता  मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................