मौके पर ही स्वामित्व का पट्टा जारी कर पतराम को दी राहत

Jun 27, 2025 - 14:32
 0
मौके पर ही स्वामित्व का पट्टा जारी कर पतराम को दी राहत

भरतपुर, 27 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)   राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का मौके पर त्वरित निस्तारण हेतु जिले में चलाये जा रहे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय सम्बल पखवाडा 2025 के तहत ग्राम पंचायत कारवारी पंचायत समिति बयाना में आयोजित शिविर में आज ग्राम जरवर निवासी पतराम ग्राम पंचायत कारवारी के लिए वरदान साबित हुआ। पतराम स्वामित्व के पट्टे के लिए काफी समय से परेशान था। पतराम ने बताया कि घर के कोई दस्तावेज मौजूद नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पडा। ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में प्रभारी शिवसिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति बयाना के समक्ष अपने रिहायशी मकान का पट्टा जारी करने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी द्वारा प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर अमल करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को पट्टा जारी करने हेतु निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी द्वारा आयोजित शिविर में ही पतराम के आवेदन पर कार्यवाही करते हुए स्वामित्व का पट्टा देकर मौके पर राहत दी। 
प्रार्थी ने शिविर में अपनी समस्या का समाधान होने पर राजस्थान सरकार व प्रशासन के द्वारा चलाये जा रहे शिविर अभियान में वर्षों पुरानी समस्या का हल होने पर आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................