जगन्नाथ जी की सवारी के साथ अभय समाज की भी झांकी होगी सम्मिलित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री जगन्नाथ जी महाराज की शोभा यात्रा के साथ राज ऋषि अभय समाज द्वारा राम दरबार की झांकी भी सम्मिलित होगी ।
अभय समाज के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रथ यात्रा 4 जुलाई 2025 शुक्रवार को शाम को 6:00 बजे जगन्नाथ मंदिर से रवाना होगी जिसमें राम दरबार की झांकी रथ यात्रा के साथ सम्मिलित होगी ।
आगे जानकारी देते हुए संस्था के महामंत्री ने बताया कि राम दरबार की झांकी संस्था के महानिदेशक मनोज कुमार गोयल के निर्देशन में सजाई जाएगी और इस रथ यात्रा में समाज के पदाधिकारी कलाकार सदस्य ड्रेस कोड में झांकी के आगे आगे चलेंगे । जिसकी संपूर्ण व्यवस्था स्वयंसेवक प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता एवं सह प्रभारी राजेंद्र आचार्य के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक करेंगे।