भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारतीय वायु सेना, मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड में एयरमैन के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने लिए 25 सितंबर 2025 से चयन परीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुरुष भारतीय गोरखा (नेपाल का एक विषय) नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करती है।
विंग कमाण्डर अभिषेक कटोच ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 11 से 31 जुलाई तक आवेदन किये जा सकेंगे, केवल ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए www.airmenselection.cdac.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिये मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड 10$2 वाले उम्मीदवारों के लिए उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जुलाई 2009 के बीच होना आवेदक पात्र होना चाहिए, दोनों तिथियां शामिल है। इसी प्रकार मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड फार्मेसी में डिप्लोमा अथवा बीएससी वाले उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिये तथा जन्म 02 जुलाई 2002 और 02 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए, दोनों तिथियों शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विवाहित उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2002 और 02 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए,दोनों तिथियों शामिल है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता 10$2, इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक की पात्रता रखता हो। उन्होंने बताया कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। उन्होंने इंटरमीडिएट, 10+2 अथवा समकक्ष परीक्षा में डिप्लोमा, बीएससी फार्मेसी की डिग्री होनी चाहिए। भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होने आवश्यक हैं।