जिला कलक्टर प्रातः आकस्मिक शहर भ्रमण पर निकले: सफाई व्यवस्था का एवं नालियों में पानी निकासी का लिया जायजा

Jul 14, 2025 - 13:08
 0
जिला कलक्टर प्रातः आकस्मिक शहर भ्रमण पर निकले: सफाई व्यवस्था का एवं नालियों में पानी निकासी का लिया जायजा
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सोमवार को प्रातः शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, नालो से पानी निकासी एवं जलभराव क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। 
जिला कलक्टर ने शहर के परकोटा क्षेत्र में मोटरसाईकिल से विभिन्न गलियों जाकर साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर निगम की टीम द्वारा मार्गों पर सफाई एवं नालियों की सफाई कार्य को देखा तथा संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से फीडबैक लिया। उन्होंने मुख्य मार्गों पर नालियों पर लगे फेरोकवर को हटाकर सफाई के लिये नगर निगम अधिकारियों को दूरभाष पर ही निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर में बरसात के दौरान जलभराव नहीं हो इसके लिये नालियों की सफाई फेरोकवर हटवाकर करायें जिससे जो भी अवरोधक हों उन्हें दूर किया जा सके। उन्होंने जलभराव क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा लगाये गये पम्पसैट, ट्रैक्टर आदि का भी निरीक्षण किया तथा जलभराव क्षेत्रों में प्लास्टिक आदि कचरे को भी हटाने के निर्देश दिये।
जिला कलक्टर ने नालियों के ढकाव के लिये लगाये गये फेरोकवर के क्षतिग्रस्त होने पर शीघ्र बदलने के लिये नगर निगम को निर्देशित किया। उन्होंने साफ सफाई में लगे कार्मिकों की मॉनिटरिंग के लिये सफाई निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों को भी नियमित निरीक्षण के निर्देश दिये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................