रेलमगरा किशोर मंडल को अहमदाबाद संस्कार श्रेणी पुरस्कार में द्वितीय स्थान – समाज में हर्ष की लहर

Jul 15, 2025 - 12:35
 0

राजसमंद (पप्पूलाल कीर) अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में आयोजित संस्कार श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय स्थान  प्राप्त करने पर किशोर मंडल का सम्मान किया गया। पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी की पावन सन्निधि में अहमदाबाद में आयोजित किशोर मंडल अधिवेशन में रेलमगरा किशोर मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण क्षेत्र व समाज का गौरव बढ़ाया।
रेलमगरा किशोर मंडल ने यह विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। इस अवसर मुनि प्रवर के सान्निध्य में रेलमगरा तेरापंथ सभा भवन में सम्मान समारोह संपन्न हुआ।
मुनि श्री संजय कुमार जी ने कहा "रेलमगरा किशोर मंडल का गुरुदेव तक पहुँचना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने सम्मान प्राप्त कर न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि रेलमगरा का नाम गौरव से ऊँचा किया है। अपेक्षा है कि वे संस्कारों के क्षेत्र में निरंतर सर्वांगीण विकास करें।"
मुनि श्री प्रकाश कुमार जी ने कहा "रेलमगरा के किशोर मंडल ने संस्कारों के क्षेत्र में उत्तम कार्य किया है, जिसका मूल्यांकन अखिल भारतीय स्तर पर हुआ यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। अब आवश्यकता है कि आध्यात्मिक क्षेत्र में भी प्रगति की ओर अग्रसर हों।"
मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ जी ने कहा: "संस्कार बाजार में नहीं, जीवन में मिलते हैं। यह एक ऐसी जन्मघुट्टी है जिससे व्यक्ति महान बनता है। रेलमगरा किशोर मंडल ने अभी केवल प्रारंभिक अवस्था का विकास किया है। वह दिन दूर नहीं जब ये किशोर हमारे साथ रहकर पूर्ण रूप से सर्वांगीण विकास करेंगे।"
किशोर मंडल के संयोजक मोक्ष सोनी ने बताया कि गुरुदेव के वहां हमारा जाना बहुत उपयोगी रहा गुरुदेव की बहुत बड़ी कृपा रही आगे भी हमें ऐसा मौका मिलता रहे । किशोर मंडल के सह - संयोजक निमेष मेहता ने गुरुदेव के वहां का आंखों देखा हाल सुनाया जिसे सुनकर लोगों में श्रद्धा का अतिरेक जागा । इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मुकेश मेहता , जीवनलाल सोनी , युवक परिषद के अध्यक्ष रवि लोढ़ा , पूर्व अध्यक्ष अनिल टुकलिया , मंत्री सौरभ लोढ़ा , संरक्षक अभिषेक सोनी महिला मंडल पूर्व मंत्री कल्पना लोढ़ा , रोशन ढालावत आदि ने विचार व्यक्त किया ।  तेरापंथ सभा , तेरापंथ युवक परिषद , तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष शांता सोनी एवं मंत्री रीना लोढ़ा , आदि ने मोक्ष सोनी , निमेष मेहता , दक्ष लोढ़ा , कमल लोढ़ा , संयम मेहता आदि किशोर मंडल का सम्मान किया ।
मंच संचालन पूर्व सभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोढा ने किया ।सभा के पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता ने आभार व्यक्त किया । युवक परिषद मंत्री सौरभ लोढ़ा  ने बताया है कि तेरापंथ भवन रेलमगरा में मुनि श्री संजय कुमार जी , मुनि श्री प्रकाश कुमार जी एवं 22 देशों में ध्यान योग के प्रयोग करने वाले मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ जी के द्वारा प्रेक्षाध्यान योग कार्यशाला का आयोजन 6 बजें से 6:30 बजें तक होगा । जिसमें रेलमगरा के सर्व समाज के लोग भाग ले सकते हैं ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................