स्कूटी की टक्कर से कांवड़िए को लगी टक्कर कांवड़ खंडित
राजगढ़ (अलवर / अनिल कुमार गुप्ता ) राजगढ़ बांदीकुई सड़क मार्ग के मध्य स्थित सूरेर गांव में मंगलवार की सुबह स्कूटी की टक्कर से कावड़ खंडित हो गयी। जिस पर कावड़ियों ने रास्ता जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर नीमला के पूर्व सरपंच तुलसीदास व पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जहां उन्होंने कावड़िये को समझाईश की।
पूर्व सरपंच तुलसीदास ने बताया कि कल रात्रि में गोठ की चौकी पर लग रहे शिविर में बांदीकुई के कावड़िये रुके हुए थे। जोकि मंगलवार की सुबह रवाना हुए।जिनके सूरेर के समीप स्कूटी टक्कर से खंडित हो गई। कावड़िया बांदीकुई जा रहा था। जिससे आक्रोशित कावड़ियों ने जाम लगा दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंच समझाइश की गई एवं अतिरिक्त कावड़ की व्यवस्था की गईं।