आज के बच्चे आने वाले स्वच्छ एवं निर्मल बुराई रहित समाज की नींव

Jul 27, 2025 - 14:02
 0
आज के बच्चे आने वाले स्वच्छ एवं निर्मल बुराई रहित समाज की नींव

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  निरंकारी सत्संग भवन अलवर पर हुए जॉन स्तरीय बाल समागम के अवसर पर दिल्ली से आए प्रचारक प्रदीप अरोड़ा ने पूरी जोन से आए हुए बच्चों को सतगुरु का संदेश देते हुए कहा कि वास्तव में आज के बच्चे आने वाले बुराई रहित समाज की नींव के पत्थर हैं जो आगे चलकर सुदृढ़ तथा ऊंच नीच की भावना से उठकर स्वच्छ समाज का निर्माण करने में सक्षम होंगे 
आगे आपने श्रद्धालु भाई बहनों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कमीज का पहला बटन ठीक लगेगा तो सारे बटन स्वतः  ही ठीक  लगते चले जाएंगे इसी प्रकार यदि बच्चों को अच्छे संस्कार  बचपन से मिले तो अपने आप समाज में बुराइयां कम होती चली जाएगी आपने आगे समझते हुए कहा कि आज के बच्चे अक्सर परेशान हैं कोई स्कूल जाने से परेशान है वहां टीचर से परेशान है तो घर में मां-बाप से परेशान है कारण  की वह अच्छे संस्कारों से दूर है अच्छे संस्कार केवल सतगुरु की शरण में आकर ही बच्चों में आ सकते हैं यदि किसी का भला करना है तो उसे सत्संग से जोड़ा जाए 
अपने अंत में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा की जो व्यक्ति निरंकार का आधार ले लेता है उसका साथ निरंकार प्रभु परमात्मा कभी नहीं छोड़ना जो कुछ हो रहा है वह सब परमात्मा की मर्जी से ही होता है जो जीवन को बदल देता है लेकिन हम समझ नहीं पाते हैं आज के समय में सद्गुरु ज्ञान देकर बच्चों में अच्छे संस्कार दे रहा है और एक दूजे के प्रति प्यार प्रेम की भावना जागृत कर रहा है यह बच्चे एक दूजे के चरण स्पर्श करते हैं और शीश झुकाते हैं इनमें अच्छे संस्कार में और मेरी मिट जाती है और फिर तू ही तू की भावना  स्वतः ही उत्पन्न हो जाती है निरंकारी बच्चा-बच्चा संस्कार युक्त होकर अपने कर्मों के द्वारा संदेश देता है ।
इस अवसर पर रामगढ़ के विधायक श्री सुखविंदर सिंह जी का स्वागत संयोजक सोमनाथ निरंकारी एवं हंसराज द्वारा किया गया उन्होंने कहा किसान निरंकारी मिशन जो बच्चों को संस्कार दे रहा है वास्तव में आने वाला समाज निश्चित तौर पर बुराई रहित हुआ उन्होंने इस कदम की प्रशंसा भी की और सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................