राजस्थान के वन विकास एवं वन्य जीव सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सीएम ने उपकार संस्थान को किया सम्मानित
थानागाजी (रितीक शर्मा ) 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम रविवार को जगद्द्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय मदाऊ भांकरोटा जयपुर में आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, द्वारा 76 वे राज्य स्तरीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के वन विकास एवं वन्य जीव सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 के तहत अलवर जिले में कार्यरत संस्थान उपकार संस्थान अलवर को 1 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
किशोरी कस्बे के समीपवर्ती गांव क्यारा निवासी व उपकार संस्थान के सचिव डूंगरसिंह मीना ने यह पुरुस्कार प्राप्त किया। संस्थान के सचिव डूंगरसिंह मीना ने बताया कि संस्थान द्वारा हजारों छायादार फलदार वृक्ष लगाए गए हैं व पर्यावरण को पॉलिथीन से मुक्त बनाने के लिए लोगों को पॉलिथीन के खिलाफ जागरूक करने का कार्य, जन-जागरूकता रैली, घायल वन्यजीवों को तुरंत रेस्क्यू सेंटर ले जाकर उपचार करवाने, वन्य जीवों के शिकार को रोकने के लिए बावरिया जाति के परिवारों को आजीविका से जोड़ने हेतु मुर्गी पालन के कार्य से जोड़ने आदि कार्य किए गए है।

