कांवड़ियों की सेवा करने वालों का किया सम्मान
उदयपुरवाटी / चिराना (सुमेरसिंह राव) निकटवर्ती तीर्थ स्थल लोहार्गल से जलाभिषेक हेतु दुरदराज से आने वाले शिवभक्तों व कावड़ियों के लिए सीकर के सोनी परिवार द्वारा हर साल श्रावण मास में भंडारा लगाया जाता है और इस बार भी स्व. बाल किशन सोनी के परिवार द्वारा गणेश विश्राम गृह में भंडारा लगाया गया और पूरे सावन चला जिसमें सेवा देने वाले लक्ष्मी नारायण, महेश सोनी बाबूलाल शर्मा, परमेश्वर सोनी, शिवकुमार सोनी,भवानी सिंह,ओम प्रकाश व नीरज सोनी का प्रगतिशील कुमावत समिति के संरक्षक डॉ राजेंद्र कुमावत,सचिव अमोलक पारमूवाल मंदिर में सेवा दे रहे हैं पुजारी प्रभु दयाल किरोड़ीवाल और उनकी धर्मपत्नी ग्यारसी देवी ने सभी का माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। भामाशाहों को यह सम्मान श्रावण के अंतिम सोमवार के पहले दिन रविवार को शाम समिति द्वारा दिया गया।


