बीडीए क्षेत्र के ग्राम सेवरकलां में हटाए अवैध अतिक्रमण
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 08 अगस्त। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को बीडीए क्षेत्र के ग्राम सेवरकलां में अवैध अतिक्रमणों को हटाये जाने की कार्यवाही की गई।
सचिव बीडीए नीलिमा तक्षक ने बताया कि शुक्रवार को भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा द्वारा सेवरकलां में खसरा नंबर 2019 व 2020 पर पक्का निर्माण तथा अवैध अतिक्रमण को बीडीए की टीम द्वारा हटाये जाने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान उपखण्ड अधिकारी राजीव शर्मा, तहसीलदार भरतपुर, मौका मजिस्ट्रेट तथा थाना सेवर और पुलिस लाईन से पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

