रिजल्ट नहीं निकालने व मार्कशीट नहीं देने के बाबत में महाविद्यालय की छात्रों ने किया रोड जाम :उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
रामगढ़ (अलवर) अमित भारद्वाज
रामगढ़ कस्बे के अलवर दिल्ली मार्ग पर स्थित गुरु गोविंद सिंह कन्या महाविद्यालय की कई दर्जन छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर वार गुरुवार को करीब 1:00 बजे अलवर दिल्ली मार्ग पर जाम लगा दिया छात्राओं की मांग थी महाविद्यालय की तरफ से छात्राओं को गुमराह किया जा रहा है नहीं उन्हें रिजल्ट दिया गया ना ही उन्हें मार्कशीट दी जा रही है कई बार छात्राओं ने महाविद्यालय के चक्कर लगाकर रोज तारीख दी जा रही थी जिससे परेशान होकर कई दर्जन छात्राओं ने अलवर दिल्ली मार्ग बस स्टैंड रामगढ़ पर जाम लगा दिया जाम की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई छात्राओंकी समस्याओं को सुनकर पुलिस प्रशासन ने समझाइस कर जाम को खुलवाया सभी छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर रामगढ़ उपखंड कार्यालय पहुंची जहां पर एक ज्ञापन छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा को एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने बताया की महाविद्यालय की ओर से नाही उन्हें रिजल्ट दिया गया है फाइनल का और ना ही उन्हें मार्कशीट दी जा रही है। इस बारे में छात्राओं ने बताया कि पूर्व में उन्होंने मत्स्य महाविद्यालय जाकर इस बारे में जानकारी ली तो मालूम हुआ कि रामगढ़ कस्बे के गुरु गोविंद सिंह कन्या महाविद्यालय की ना ही कोई फीस जमा हुई है कई वर्ष से बकाया चल रही है जिसको लेकर उनका रिजल्ट रोका गया है। छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया की बीए फाइनल की मार्कशीट ना मिलने के कारण छात्राओं ने कहा कि हम आगे का कोर्स भी नहीं कर पा रहे हैं ना ही कोई फॉर्म भर पा रहे हैं जिससे हमें काफी नुकसान हो रहा है ज्ञापन मिलने के बाद उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा ने सभी छात्राओं को आश्वासन दिया 19 तारीख तक महाविद्यालय की तरफ से मार्कशीट दी जाएगी। अगर मार्कशीट देने में महाविद्यालय देरी करेगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ज्ञापन देने वालों में गुरु गोविंद सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्रा चंचल महावर संजना उमा रविंद्र भारती सैनी सोनिया भावना महावर मोहन देवी सुरेंद्र इत्यादि छात्राएं थी।


