अग्निवीर के फिजिकल में पास कराने के नाम पर ठगी, दो आरोपी किए गिरफ्तार, एक फरार
अलवर मिलिट्री इंटेलीजेंस की पर अरावली थाना विहार पुलिस ने सेना में अग्निवीर पद पर भर्ती कराने के नाम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। परिवादी ने आरोपियों को 50 हजार रुपए अग्रिम भुगतान किया था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि शहर के आरआर. कॉलेज के ग्राउंड में 5 अगस्त से तक आर्मी में अग्निवीर पद की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने वाले एक अभ्यर्थी ने 14 अगस्त को पुलिस थाना अरावली विहार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 2 जुलाई, 2025 को सेना भर्ती का लिखित पेपर दिया था। इसमें पास होने पर आर. आर. कॉलेज मैदान में 13 अगस्त को होने वाले फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान जुनैद खां निवासी अलावड़ा थाना रामगढ से उसकी जान-पहचान हुई। परिवादी ने उसे कहा कि उसके पैर की अंगुली में प्वाइंट लगता है। इस कारण मेडिकल में उसे निकाल देते हैं। इस पर जुनैद ने खुद की सेना में ऊपर तक अच्छी जानकारी है। उसने परिवादी को प्वॉइंट हटवाकर पास कराने का झांसा दिया और एक लाख रुपए मांगे। परिवादी ने 10 अगस्त को आरोपी को 50 हजार रुपए नकद दिए और शेष 50 हजार रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ। आरोपी जुनैद ने यह काम अपने परिचित विष्णु व सुनील के मार्फत काम करवाने की बात कही थी।