लक्ष्मणगढ़ व कठूमर के 18 गांवों में बाल विवाह रोकथाम अभियान: 1,589 बच्चों ने लिया भाग, दिलाई गई शपथ

Nov 25, 2026 - 18:41
 0
लक्ष्मणगढ़ व कठूमर के 18 गांवों में बाल विवाह रोकथाम अभियान: 1,589 बच्चों ने लिया भाग, दिलाई गई शपथ

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन। '100 दिवसीय बाल विवाह रोकथाम अभियान' के अंतर्गत बुधवार को अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ और कठूमर ब्लॉक के 18 गांवों में बाल विवाह के विरुद्ध विशेष जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम श्री जन जीवन कल्याण संस्थान (SJJKS) और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 1,589 बच्चों और ग्रामीण समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों व ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक विकास और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

उपस्थित लोगों को यह भी अवगत कराया गया कि बाल विवाह एक गंभीर कानूनी अपराध है तथा प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा पाने और सम्मानपूर्वक बचपन जीने का पूरा अधिकार है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों और बच्चों को बाल विवाह न करने, न होने देने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई गई। सभी ने एकजुट होकर अपने गांवों को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ता रामहरी गुर्जर, योगेंद्र फौजदार, जगदीश प्रसाद शर्मा, मनोज, आरती, पिंकी, सलमा, सुनीता और मनोज देवी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................