राजगढ़ के भगत का बास मंदिर में सार्वजनिक सहयोग से हुई मूर्ति स्थापना, हवन-यज्ञ के बाद विशाल भंडारा आयोजित
राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। कस्बे की पटायरी की डूंगरी स्थित भगत का बास के मंदिर में सार्वजनिक सहयोग से भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना पूरे विधि-विधान के साथ की गई।
श्रद्धालु मुकेश सैनी ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पूर्व मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें कस्बे व आसपास के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा।

