पालड़ीजाेड़ गांव के रामदेवजी मंदिर शिखर पर कांग्रेस प्रत्याशी मेवाड़ा ने ध्वजा चढाई

Sep 2, 2025 - 13:39
 0
पालड़ीजाेड़ गांव के रामदेवजी मंदिर शिखर पर कांग्रेस प्रत्याशी मेवाड़ा ने ध्वजा चढाई

तखतगढ़  / बरकत खा 

पालडीजोड़ गांव के चौहटा स्थित अति प्राचीन लाेक देवता श्री बाबा रामदेवजी मंदिर शिखर पर मंगलवार को सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी व सुमेरपुर पूर्व प्रधान मेवाड़ा के सानिध्य में मेवाड़ा परिवार की ओर से गाजे-बाजे के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। सवेरे साढ़े 9 बजे ढोल-ढ़माकों के साथ मेवाडा परिवार के सदस्याें समेत गांव के प्रबुद्धजन ध्वजा चढ़ाने मंदिर परिसर पहुंचे।

जहां पहले बाबा रामदेवजी की विशेष पूजा-अर्चना कर आरती की गई। इसके बाद मंदिर शिखर पर ढोल-ढ़माकों के साथ पूर्व प्रधान मेवाड़ा व रवि मेवाड़ा द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुअाें काे बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी मेवाडा ने बताया कि हमारे पूर्वजों के समय से करीब 72 साल से भादरवी शुक्ल पक्ष की दशमी पर हर वर्ष ध्वजा चढाई जाती है। इस मौके पर जमनादेवी, अल्केश परिहार, पुजारी गणेशाराम सहित मेवाडा परिवार सदस्य व ग्रामीणजन मौजूद रहें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................