वीर तेजाजी महाराज मंदिर शिवनगर कुशालपुरा में भजन संध्या का हुआ आयोजन

Sep 2, 2025 - 13:42
 0
वीर तेजाजी महाराज मंदिर शिवनगर कुशालपुरा में भजन संध्या का हुआ आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सीकर जिले के कुशालपुर में स्थित निर्वानों की ढाणी मे सोमवार को वीर तेजा दशमी महोत्सव के दौरान विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया l भजन संध्या में जयपुर के सुप्रसिद्ध भजन गायकर भगवान सहाय सेन के पुत्र कवि सुदामा सेन और पार्टी ने रात भर भजनों की रसगन का प्रवाहित की l श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए काफी दूर-दराज से आकर तेजाजी महाराज के निशान अर्पित किए l कार्यक्रम साधु संतों के सानिध्य में प्रारंभ हुआ l

कवि सुदामा सेन एंड पार्टी का लालचंद ( गुरुजी ) एवं मूलचंद ( भगत ) व वीर तेजा सेवा समिति एवं समस्त गोठियागणो द्वारा साधु संतों एवं पत्रकारों का सम्मान भी किया गया l 2 सितंबर को तेजा दशमी के अवसर पर वीर तेजाजी महाराज के मंदिर परिसर में हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इसी दौरान मेले का आयोजन भी हुआ मंदिर परिसर में तेजा दशमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया l जिसमें काफी दूर दराज से आकर श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................