डीग में महाराजा अग्रसेन जयंती पर किया जावेगा 2 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन
डीग (नीरज जैन) अग्रवाल सेवा संस्थान डीग की बैठक अग्रवाल समाज भवन पर अध्यक्ष चंदन बंसल की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से महाराजा अग्रसेन की जयंती पर दो दिवसीय समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
अग्रवाल समाज के महामंत्री सुरेश चंद्र गुप्ता के अनुसार महाराजा अग्रसेन जयंती पर 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे मंदिर से द्वारकाधीश अग्रवाल समाज के युवाओं द्वारा शहर में बाइक रैली निकाली जावेगी।
22 सितम्बर को प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी,8 बजे ध्वजा रोहण ,9 हवन,10 बजे निबंध प्रतियोगिता, साढ़े 10 बजे मेंहदी प्रतियोगिता, दोपहर 3 बजे प्रतिभा और वृद्ध जन सम्मान समारोह, साढ़े 4 बजे स्नेह भोज और 7 बजे मंदिर श्री द्वारकाधीश में फूलबंगला झांकी और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।