परिवहन विभाग द्धारा आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 57 वाहन चालकों को वितरित किए गए निशुल्क चश्मे

Sep 9, 2025 - 14:51
 0
परिवहन विभाग द्धारा आयोजित किया गया निशुल्क नेत्र जांच शिविर,  57 वाहन चालकों को वितरित किए गए निशुल्क चश्मे

डीग (नीरज जैन)।जिला कलेक्टर एवं  सडक सुरक्षा समिति की बैठक में प्राप्त दिशानिर्देशों की पालना में स्वास्थ  एवं परिवहन विभाग द्वारा मंगलवार को डीग नगर रोड स्थित पान्होरी टोल प्लाजा पर निःशुल्क नेत्र जांच  शिविर का आयोजन किया गया । जिला परिवहन अधिकारी अभय मुदगल ने बताया कि इस निःशुल्क नेत्र शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्धारा विशेष उपकरणों से 57 वाहन चालकों एवं परिचालकों की आंखों की जांच नेत्र रोग विशेषज्ञों एवं नेत्र सहायको द्वारा विशेष उपकरणों से की गई एवं  उन्हें निःशुल्क चश्मा उपलब्ध कराए गए। शिविर में परिवहन निरीक्षक कमल दुबे,, परिवहन निरीक्षक पुष्पेन्द्र भारद्वाज मय उड़नदस्ता टीम के साथ मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................