रामबास के इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी हिंदी में भी पढ़ाई: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

Sep 11, 2025 - 14:21
Sep 11, 2025 - 14:32
 0
रामबास के इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी हिंदी में भी पढ़ाई: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला
रामबास के इंग्लिश मीडियम स्कूल में होगी हिंदी में भी पढ़ाई: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

राजस्थान के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूलों में अब हिंदी मीडियम में भी पढ़ाई करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग ने प्रदेश में स्टूडेंट्स की डिमांड के बाद यह फैसला किया है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने बताया- पहले चरण में प्रदेश के 98 स्कूलों में यह सुविधा उपलब्ध होगी। इन स्कूलों में उच्च माध्यमिक स्तर का हिंदी मीडियम स्कूल संचालित नहीं है। उनमें हिंदी मीडियम की क्लासों का संचालन करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया- प्रदेश में कुछ स्कूल ऐसे हैं, जहां फिलहाल हिंदी मीडियम के पुराने टीचर ही इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्टूडेंट्स को पढ़ा रहे है। ऐसे में अब वही टीचर हिंदी मीडियम पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे।

इनमें प्रदेश के अलवर, जयपुर, उदयपुर, टोंक, सिरोही, सीकर, सलूंबर, राजसमंद, पाली, नागौर, कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, करौली, जोधपुर, झुंझुनूं, झालावाड़, श्रीगंगानगर, धौलपुर, डीग, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, भरतपुर, बाड़मेर, बारां, बांसवाड़ा, अजमेर जिले के सरकारी स्कूल शामिल हैं।

इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर विवाद था

 बता दें कि राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही इंग्लिश मीडियम स्कूल को लेकर काफी विवाद चल रहा है। पिछले साल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने के फैसले को लेकर रिव्यू कमेटी का गठन किया था।

दिलावर ने पूर्व सरकार की ओर से खोले गए महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को थर्ड क्लास भी बताया था। इसके बाद अब शिक्षा विभाग ने इंग्लिश मीडियम स्कूल में फिर से हिंदी मीडियम में पढ़ाई कराने का फैसला किया है।

Files

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................